बलिया, मई 3 -- नवानगर, हिंदुस्तान संवाद। सिकंदरपुर कस्बा स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में रविवार को आईसीटी लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। बीएसए ने इसे छात्रों को समर्पित किया, इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल था। इस नवस्थापित आईसीटी लैब में 11 कंप्यूटर तथा चार स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा है। इससे अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा। छात्र डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे, कंप्यूटर कौशल सीखेंगे और अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकेंगे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिलाष चंद्र मिश्र ने किया।मुख्य अतिथि बीएसए ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। सरकार का लक्ष्य हर बच्चे को तकनीकी रूप से सक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.