तकनीकी शिक्षा की ओर बढ़ेंगी बेटियां, आइटीआइ आवेदन शुल्क घटाकर 100 रुपये
मुरादाबाद, जून 9 -- जिले के युवाओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) ने सत्र 2026-27 की प्रवेश अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार सरकार ने छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए आवेदन शुल्क में विशेष राहत दी है। सभी वर्गों की छात्राएं मात्र 100 रुपये में आवेदन कर सकेंगी। पहले सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्राचार्य संजीव जैन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और चयन आठवीं व हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- JOSAA : 3790वीं रैंक वाले को IIT कानपुर में मिली BTech सीट, 4955 रैंक को AI ब्रांच नहीं, तगड़ा कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.