कानपुर, अगस्त 31 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के यूआईईटी और कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक, तिर्वा (कन्नौज) के बीच तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास को बढ़ावा देने को लेकर समझौता हुआ।

समझौते के दौरान उपस्थित लोग विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की उपस्थिति में समझौते के दौरान यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार, पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य निधि वार्ष्णेय, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार पाण्डेय और सहायक निदेशक प्रो. रामेंद्र सिंह निरंजन सहित दोनों संस्थानों के शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान छात्र-छात्राओं के कौशल विकास, फैकल्टी एवं छात्र आदान-प्रदान, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त परियोजनाओं, अनुसंधान और नवाचार पर मिलकर काम करें...