देवरिया, मई 11 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। मेरा युवा भारत देवरिया के तत्वावधान में कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल लार में सोमवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को मेरा युवा भारत देवरिया के तत्वावधान में लार के कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत लार के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जगदीश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यासागर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विवेकानंद हाउस द्वितीय तथा अब्दुल कलाम हाउस तृतीय स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता में सौ विद्यार्थिों ने लिया हि...