वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के मानविकी विभाग की तरफ से गुरुवार को 'कार्डियक-वेलनेस-सीपीआर कार्यशाला : जीवन रक्षक कौशल को सशक्त करना' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ होगा। आयोजन सचिव डॉ. सतीश कनौजिया ने बताया कि इसमें प्रतिभागियों को सीपीआर और फर्स्ट-एड बेसिक्स के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यशाला का उद्घाटन आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार और आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...