पलामू, जून 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, जल पथ प्रमंडल तथा ऊर्जा विभाग संचालित योजनाओं की प्रगति पर विशेष फोकस किया। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए: डीएमनिर्माण कार्यों की समीक्षा उपायुक्त ने जल पथ प्रमंडल संचालित दोनों पाइपलाइन योजनाओं को निर्धा...