बरेली, मार्च 22 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक स्कूलों में अब बच्चे आधुनिक तकनीक से कदमताल करते नजर आएंगे। नए शैक्षिक सत्र से कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की बुनियादी जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह पहल की है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किए जा रहे इस पाठ्यक्रम में एआई की मूल अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है, यह हमारे दैनिक जीवन में कैसे उपयोग होती है और मोबाइल, इंटरनेट, ऑनलाइन गेम तथा सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म में इसका किस प्रकार इस्तेमाल होता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार बच्चों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही ...