जहानाबाद, जून 11 -- -मखदुमपुर एवं काको के प्रस्तावित प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण को ले समीक्षा बैठक जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडेय ने गुरुवार को मखदुमपुर एवं काको के प्रस्तावित अंचल सह ब्लॉक भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को महत्वपूर्ण भवनों के निर्माण में आ रही तकनीकी बाधाओं को शीघ्र दूर करने के लिए कई जरूरी हिदायतें दी। यह भी पढ़ें- तकनीकी बाधाओं को दूर कर शीघ्र बनेंगे सरकारी भवनअधिकारियों की रिपोर्ट सर्वप्रथम कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, जहानाबाद ने प्रस्तावित भवनों के निर्माण के लिए तैयार मानचित्र (मैपिंग) एवं चिन्हित स्थलों की स्थिति से डीएम को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित प्रखंड सह अंचल कार्यालय, मखदुमपुर के भवन निर्माण के लिए चिन्हित स्थल के मानचित्र में स्वास्थ्य विभ...