प्रयागराज, मार्च 21 -- रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब तकनीकी त्यागपत्र देने वाले कर्मचारी अपने रेलवे आवास को चार महीने तक सामान्य किराये पर रख सकेंगे। रेलवे बोर्ड की निदेशक स्थापना नीलम यादव ने 18 मार्च को सभी जोनों को निर्देश जारी किए हैं। पहले इस संबंध में स्पष्ट नियम नहीं होने से कर्मचारियों को परेशानी होती थी। नए आदेश के अनुसार सेवानिवृत्ति पर कुल आठ महीने तक आवास रखने की अनुमति होगी, जिसमें चार महीने सामान्य और अगले चार महीने दोगुना किराया देना होगा। इस्तीफा या बर्खास्तगी की स्थिति में केवल एक महीने तक सामान्य किराये पर रहने की छूट मिलेगी। यह नियम ईयरमार्क्ड क्वार्टरों पर भी लागू होगा। इससे कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी संभालने में सहूलियत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.