मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को क्षेत्र के तिलई मौआर गांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी राम बिलास यादव के नेतृत्व मे गठित तकनीकी टीम ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इंटरलाकिंग,सीसी रोड,गोट व काऊ सेड,शौचालय,हैंडपंप रिबोरिंग की जांच पड़ताल किया। मनरेगा जाब कार्ड धारकों से हाथ उठवाकर संपर्क मार्ग व अन्य कार्यों का सत्यापन किया। शौचालय की लाभार्थी शीलम तिवारी का शौचालय दरवाजा विहीन मिला। लाभार्थियों का बयान दर्ज किया गया। मेन रोड से भुल्लन के घर तक इंटरलाकिंग खडंजे की नापजोख कराया गया। शिकायतकर्ता आशीष शुक्ला, विनोद तिवारी,रमेश शुक्ला ने विकास व निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शपथपत्र सौंपकर तकनीकी जांच की मांग किया था। यह भी पढ़ें- तकनीकी खराबी से विकास कार्यो...