गौरीगंज, मई 19 -- भादर, संवाददाता। रोडवेज की अनुबंधित सुलतानपुर डिपो की बस बीते सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार में अचानक आग लगने से जलकर राख हो गई थी। घटना के बाद परिवहन निगम की टेक्निकल टीम ने जली बस की जांच पड़ताल की। जांच में बस में आग लगने के कारणों का पता लगने की बात कही जा रही है। बस में इंजन से लगी आग की जानकारी होते ही चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस खड़ी कर उसमें यात्रा कर रहे सभी 42 यात्रियों को सुरक्षित बाजार वासियों की मदद से खिड़की तोड़कर और दरवाजा से बाहर निकलवा दिया था। यह भी पढ़ें- चलती रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री जिससे यात्री बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए थे। सभी यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से उनके गन्तव्य की ओर र...