मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रमंडल स्तरीय बागवानी महोत्सव का उद्घाटन लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी में मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, गार्डनर एवं पुष्पप्रेमी मौजूद रहे। प्रमंडलीय आयुक्त ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए 10 स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों एवं तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे महोत्सव में उपलब्ध तकनीकी जानकारी और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें। तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त निदेशक शष्य, संयुक्त निदेशक उद्यान संजय कुमार सिन्हा, जिला उद्यान पदाधिकारी आभा कुमारी एवं वैशाली उद्यान पदाधिकारी प्रशांत कुमार मौजूद रहे। आज वैज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.