औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- डॉग स्क्वायड, एफएसएल व साइबर सेल की मदद से साक्ष्य जुटा रही पुलिस फ़ोटो- 24 अप्रैल एयूआर 8 कैप्शन- इसी ग्रिल का ताला तोड़कर चोर घुसे थे अंदर अंबा, संवाद सूत्र। अंबा बाजार में वीरेन्द्र सिंह के घर से हुई भीषण चोरी के मामले में पुलिस तकनीकी जांच तेज कर चोरों के करीब पहुंचने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है, जहां डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले हैं, जिनके आधार पर संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। यह भी पढ़ें- संशोधित - 30 लाख के जेवर व 8 लाख रुपये नकद के साथ चोर गिरफ्तार उन्होंने बताया कि साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यो...