वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में हिंदी माह के अंतर्गत सोमवार से हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें 400 से ज्यादा विभिन्न धाराओं की पुस्तकें लगाई गई हैं। छात्रों के आकर्षण का केंद्र बीएचयू के संस्थापक महामना पं. मदन मोहन मालवीय का संपूर्ण वाङ्मय बना हुआ है। आईआईटी बीएचयू के श्रीनिवास देशपांडे ग्रंथालय में हिंदी पुस्तकों की विशेष प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थान के सदस्यों को हिंदी साहित्य एवं ज्ञान-विज्ञान से संबंधित नवीन पुस्तकों से परिचित कराना है। सोमवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो. एनके मुखोपाध्याय ने किया। उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रदर्शनी में हिंदी की लगभग 400 नई एवं महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रदर्शि...