लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें किसानों को तकनीकी खेती के बारे में सिखाया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए खीरी जिले से 100 किसानों का दल बांदा के लिए रवाना किया गया। डीडी कृषि गिरीश चंद्र ने गुरुवार को कृषि भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर किसानों की बस को रवाना किया। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि सबमिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना तहत 100 किसानों का दल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा में उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला के मुख्य आकर्षण जैसे सजीव कृषि प्रदर्शनी, कृषि संगठनों व कृषि उद्यमियों के उत्पादों का प्रर्दशन व विपणन, कृषक वैज्ञानिक संवाद आदि कृषि की उन्नत तकनीक के बारे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.