अल्मोड़ा, मई 12 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्तियाल ने केएमविएन के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा। गैस सिलेंडरों की डिलीवरी में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की है। कहना है कि बुकिंग के बाद डीएससी नंबर लंबे समय तक उपभोक्ताओं को उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिस कारण कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने डीएससी नंबर की इस तकनीकी खामी को दूर कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...