नोएडा, जनवरी 21 -- - आधिकारिक पोर्टल ठप रहने के चलते परीक्षा के अंक नहीं हो सके अपलोड नोएडा, संवाददाता। सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के तहत चल रही प्रयोगात्मक परीक्षा बुधवार को नहीं हो सकी।आधिकारिक पोर्टल ठप रहने के कारण स्कूल उसी दिन परीक्षा के अंक अपलोड नहीं कर सके। इससे दिनभर स्कूल प्रशासन परेशान रहा। जिले में एक जनवरी से शुरू हुए बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा फरवरी तक संपन्न की जानी हैं। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रयोगात्मक परीक्षा के तुरंत बाद उसी दिन अंक पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, लेकिन बुधवार को पोर्टल ठप रहने से यह प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई। बता दें कि नोएडा में सीबीएसई से संबद्ध करीब 140 स्कूल हैं, हजारों बच्चों का भविष्य इन स्कूलों से जुड़ा है। जिनमें से अधिकांश स्कूलों को पूरे दिन अंक अपलोड करन...