प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से सोमवार सुबह जम्मू तवी एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी। ट्रेन संख्या 20433 माता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस को सुबह 10:35 बजे रवाना होना था। यात्री ट्रेन में बैठ गए, लेकिन ट्रेन नहीं चली। पहले बोगी में तकनीकी खराबी बताकर मरम्मत शुरू की गई और बाद में मनौरी के पास ओएचई तार टूटने से प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग भी बाधित हो गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद ट्रेन दोपहर 2:05 बजे रवाना हो सकी。 यह भी पढ़ें- मनौरी में ओएचई तार टूटा, वंदे भारत समेत आठ ट्रेनें प्रभाविततकनीकी कठिनाइयाँ सुबह ट्रेन में बैठे यात्रियों को उद्धोषणा कर बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन कुछ देर से चलेगी। यात्रियों को ट्रेन से नहीं उतरने के लिए कहा गया। ज...