बदायूं, मई 13 -- नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित पेयजल व्यवस्था मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी तकनीकी खराबी के चलते प्रभावित रही। पानी की सप्लाई बाधित होने से नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पालिका के नलकूप संख्या एक और दो में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सुबह से ही पानी की सप्लाई बंद रहने के कारण लोगों को घरेलू कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कई परिवारों को पीने के पानी के लिए निजी हैंडपंपों और टैंकरों का सहारा लेना पड़ा। नगर के कई मोहल्लों में लोगों को सुबह से शाम तक पानी का इंतजार करना पड़ा, लेकिन सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियों ने नलकूपों की तकनीकी खराबी दूर करने का कार्य शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...