बक्सर, अप्रैल 7 -- पेज पांच के लिए ---- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित सार्वजनिक चापाकल के कई दिनों से खराब रहने के कारण यात्रियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भीषण गर्मी के बीच पेयजल की कमी से हालात और भी गंभीर हो गए थे। दूर-दराज से आने वाले यात्री, खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे, पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर थे। मामले की शिकायत मिलते ही पीएचईडी विभाग सक्रिय हुआ और कनीय अभियंता आकांक्षा साहनी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर चापाकल की मरम्मत की। हालांकि यह चापाकल बुडको के अधीन क्षेत्र में आता है, फिर भी पीएचईडी ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी खराबी को दूर कर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी। चापाकल के ठीक होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों ने विभाग की त्...