शाहजहांपुर, जून 26 -- खुटार। ग्राम पंचायत कोल्हूगाढ़ा की गांव सभा तुलापुर में कई दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत की आस मिली है। बिजली विभाग की तरफ से गुरुवार को तकनीकी खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर दूसरा रखवाया गया है, लेकिन देर शाम तक बिजली शुरू नहीं हो पाई थी। विभाग ने लाइन में खराबी के चलते बिजली नहीं आने का कारण बताया है। तुलापुर प्रधान जीत शुक्ला, पुष्पेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, आनंद, राहुल, प्रदीप शुक्ला, सुभाष चंद्र आदि लोगों ने बताया कि गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। उपभोक्ताओं की संख्या और विद्युत भार में निरंतर वृद्धि के कारण ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड बना रहता था। यह भी पढ़ें- गौसपुर गांव के 60 परिवारों की विद्युत आर्पूित रही ठप इससे विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होती रहती थी और ट्रांसफार्मर क्...