बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी दो मार्च तक अधिकांश राज्य कर्मियों के खाते में वेतन क्रेडिट नहीं हो पाया। यह आरोप राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लगाया है। उसका कहना है कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि फरवरी माह की सैलरी 28 फरवरी तक पहुंच जायेगी। एक मार्च को रविवार है और दो से चार मार्च तक अवकाश है। फरवरी माह की सैलरी 28 फरवरी को ही प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन धारकों के खाते में आनी थी लेकिन एक मार्च की सुबह तक अधिकांश विभागों की सैलरी क्रेडिट नहीं हो सकी है। सरकार की घोषणा के बावजूद माह के अंतिम दिन तक वेतन और पेंशन नहीं मिलने से कर्मचारियों व पेंशनर्स में आक्रोश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...