नई दिल्ली, मार्च 5 -- हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। बाद में यात्रियों को बेंगलुरु के रास्ते दूसरे विमान से तेलंगाना की राजधानी भेजा गया। विजयवाड़ा हवाई अड्डा निदेशक लक्ष्मीकांत रेड्डी ने कहा कि उड़ान संख्या 6ई 7297, सुबह 10.40 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होने वाली थी। हैदराबाद से आए हवाई जहाज की जांच में तकनीकी खराबी आ गई। रेड्डी ने बताया कि इसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा कि जहाज विजयवाड़ा में है और जरूरी स्पेयर पार्ट आने और रिपेयर होने के बाद ही इसे वापस लाया जा सकता है। रेड्डी ने आगे कहा कि सभी यात्रियों को उनकी यात्रा के हिसाब से अगली उड़ान में बिठाया गया। इंडिगो के एक एग्जीक्यूटिव ने कहा कि हैदराबाद जाने वाले पैसेंजर्स को बेंगलुरु के रास्ते भेजा गया और उन्हें कर्नाटक की राजधानी से ...