जहानाबाद, मार्च 21 -- तकनीकी सत्र के दौरान प्रतिभागियों को ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग के संबंध में दी गई जानकारी अरवल में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 120 लाभार्थियों की सक्रिय भागीदारी अरवल, निज संवाददाता। एमएसएमई झ्र विकास एवं सुविधा कार्यालय (डीएफओ), पटना द्वारा अरवल, बिहार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा (पीएमभी) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 लाभार्थियों/कारीगरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 11:00 बजे उद्घाटन सत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर सहायक निदेशक, एमएसएमई-डीएफओ, पटना घमंडी लाल मीणा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते ह...