देवघर, जून 5 -- मधुपुर। शहर के राजाभीठा स्थित मधुपुर पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय टेक फेस्ट-2026 का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जेपी केसरी ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, माइनिंग, सिविल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य रूप से तृतीय वर्ष के अंतिम सत्र के छात्रों के लिए आयोजित इस तकनीकी महोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक व तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जेपी केसरी, उपप्राचार्य मुकुल सहाय ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. केसरी ने कहा कि कॉ...