छपरा, मार्च 26 -- प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को दी गई तकनीकी धार प्रशिक्षण से डिजिटल भारत के सपने को भी नई मजबूती फोटो 21 डीआरडीए सभागार में आयोजित प्रशिक्षण मैं शामिल डीआईओ तारणी कुमार, सदर डीसीएलआर आलोक राज व तरणी कुमार, मास्टर ट्रेनर अदिती आनंद व जुली कुमारी न्यूमेरिक 1324 सुपरवाइजर लगाए गए हैं जनगणना में छपरा, नगर प्रतिनिधि। देश के सबसे बड़े सांख्यिकीय महाअभियान जनगणना को पूरी तरह डिजिटल स्वरूप में सफल बनाने की दिशा में छपरा में ठोस पहल शुरू हो चुकी है। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के तीसरे और चौथे बैच का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 74 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं, जिन्हें आगामी जनगणना कार्य को त्रुटिरहित...