पलामू, जून 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सोन नगर-पतरातू रेलखंड पर थर्ड लाइन निर्माण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने डाल्टनगंज स्टेशन से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 16 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। उक्त कार्य डालटनगंज-लातेहार के बीच किया जा रहा है। रेलवे की अधिसूचना के अनुसार 22 जून से 1 जुलाई तक विभिन्न अवधि में 12 पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 22 से 27 जून तक पांच पैसेंजर ट्रेनें, 23 से 28 जून तक चार पैसेंजर ट्रेनें, 23 से 29 जून तक एक पैसेंजर ट्रेन, 23 से 30 जून तक एक तथा 23 जून से 1 जुलाई तक एक पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। यह भी पढ़ें- धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 24 व 27 को गया होकर चलेगी इसके अलावा रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस और सासाराम-रांची इं...