भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट) भागलपुर में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) द्वारा प्रायोजित पाठ्यक्रम को लेकर सोमवार को विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट ड्राइव से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला उद्योग केंद्र भागलपुर के महाप्रबंधक राकेश कुमार एवं परियोजना प्रबंधक अजय कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मिलित विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर, प्लेसमेंट की तैयारी, करियर निर्माण एवं व्यावसायिक विकास के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।अधिकारियों ने एचयूआरएल के अभ्यर्थियों के साथ स्टार्टअप एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। यह भी पढ...