बरेली, मई 11 -- अलीगंज। पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कल्यानपुर मार्ग पर सरकारी ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है। उपनिरीक्षक नैपाल सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह की टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी में आरोपी जसवीर, ग्राम मंझा कल्यानपुर से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...