सीतापुर, फरवरी 26 -- तंबौर, संवाददाता। रमजान और होली पर्व को लेकर तंबौर थाना परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम आकांक्षा गौतम ने कहा कि त्योहार खुशियों और भाईचारे का प्रतीक हैं। इसे किसी भी हाल में विवाद का कारण न बनने दिया जाए। नगर पंचायत कर्मियों की ड्यूटी लगाकर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बिजली विभाग के कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वह होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि आसपास पेड़ या विद्युत तार न हों। वहीं, हरगांव संवाददाता के अनुसार गुरुवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने की। उन्होंने कहा कि होली और रमजान जैसे पावन पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ऐसा कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.