मेरठ, दिसम्बर 10 -- परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में दो दिवसीय स्काउट के शिविर समापन पर सुंदर तंबू सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध संचालक डॉ. नारायण शरण, प्रधानाचार्य मेजर लवकेश रुहेला ने किया। डॉ. नारायण शरण ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर बच्चों को अनुशासन में रहकर देश सेवा की भावना पैदा करता है। जिला स्काउट आयुक्त सोमेंद्र सिंह ने स्काउट के विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें तंबू बनाना, गांठ लगाना, रंगोली बनाना आदि सिखाया गया। विद्यालय के स्काउट प्रभारी अभयानंद सिंह के नेतृत्व में 512 छात्रों ने 35 टोलियां बनाकर प्रतिभाग किया तथा स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। सीनियर वर्ग में सोनू कक्षा-12, ईशाम रिजवी कक्षा-11, हिमांशु कक्षा-12 की टीम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप...