बागपत, मार्च 12 -- खेकड़ा। कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स इकाइयों की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रवेश शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर के दौरान आयोजित तंबू निर्माण प्रतियोगिता में कमल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टाइगर टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं के बीच तंबू निर्माण और फूड प्लाजा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का निरीक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील तोमर, सचिव नरेंद्र शर्मा और प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह ने किया। निर्णायक मंडल के फैसले के अनुसार तंबू निर्माण प्रतियोगिता में कमल टीम को पहला, टाइगर टीम को दूसरा और सूरजमुखी टीम को तीसरा स्थान मिला। वहीं फूड प्लाजा प्रतियोगिता में सूरजमुखी टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जैस्मिन टीम दूसरे स्थान प...