तंबाकू से होने वाले नुकसान बताए
गाज़ियाबाद, जून 1 -- मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी कराई गई। शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ.आरपी चढ्डा व अर्पित चढ्डा ने किया। छात्रों ने मुरादनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। बीडीएस व एमडीएस के छात्रों ने पोस्टर व रील मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- बीएलएम अकादमी में तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए यह भी पढ़ें- तंबाकू का संसार, विनाश का द्वार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.