रिषिकेष, मई 31 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। जिनमें लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई और इससे मुक्त रहने को जागरूक किया गया। रविवार को हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पीपुल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक एजुकेशन संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ निर्मल आश्रम अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अमित अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य संध्या गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। डा. अमित अग्रवाल ने कहा कि हमें तंबाकू उत्पादों से बचना चाहिए। तंबाकू सेवन हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करता है एवं कालांतर में हमें अपने जीवन से हाथ धोना पड़ जाता है। यह भी पढ़ें- तंबाकू से दूर रहने का संकल्प लिया ...