रामपुर, अगस्त 14 -- टांडा। तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तहसील परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू और तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के साथ-साथ तंबाकू नियंत्रण संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। एसडीएम कुमार गौरव की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम कोटपा की धारा- चार के प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर सत्यपाल सिंह, एसडीएम कुमार गौरव, अर्श काउंसलर रेनू शर्मा, टीबी यूनिट से जितेंद्र पाराशर, स्टाफ सदस्य जिशान, तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...