प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान के उद्देश्य से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में ओरल स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में दंत चिकित्सक डॉ. अमितेंद्र त्रिपाठी ने तंबाकू सेवन से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी। बताया कि ओरल स्क्रीनिंग कैंप का तीसरा दिन है। मंगलवार को सीएचसी गौरा में आयोजन हुआ, जबकि बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कहला में कैंप लगेगा। कैंप में लोगों की जांच कर उन्हें परामर्श दिए गए। इस दौरान डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. निलेश जायसवाल, डॉ. के.पी. पटेल, अनुराग तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.