धनबाद, जून 1 -- सिजुआ। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तेतुलमारी थाना परिसर में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने पुलिसकर्मियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि तंबाकू कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है और समाज को इससे बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में थाना के कई पुलिस जवान शामिल हुए। यह भी पढ़ें- तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ यह भी पढ़ें- तंबाकू सेवन से हो सकती है घातक बीमारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...