देहरादून, सितम्बर 11 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में तंबाकू से दूर रहने का संकल्प लिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में गुंजन और जेरूशा विजेता बने।शुक्रवार को स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सहयोग से तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एसबीएएस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में टोबेके फ्री यूथ-लीटर फॉर टूमोरो विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता में गुंजन मेहंदीरत्ता (बीएससी आईटी), शिक्षा (बीटेक प्रथम सेमेस्टर) और जेरूशा प्रधान (बीसीए प्रथम से...