कौशाम्बी, मई 30 -- डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज करारी के एनसीसी कैडेट्स ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। तंबाकू के दुष्प्रभावों से समाज को अवगत कराने, युवाओं को इस लत से बचाने और लोगों में नशा छोड़ने की प्रेरणा जगाने के उद्देश्य से कैडेट्स ने रैली निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंधक कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी, प्राचार्य डॉ. एमएस तौफीक और बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सक्सेना द्वारा की गई। प्रबंधक कर्रार हुसैन ने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को भी कमजोर करता है। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली::::फोटो सहित आवश्यक प्राचार्य डॉ एमएस तौफीक ने तंबाकू से होने वाली जानलेवा बीमारियों पर प्रकाश डाला और ...