बगहा, मई 31 -- बेतिया, विधि संवाददाता। तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और जानलेवा होता है। इसका असर मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक सेहत पर भी पड़ता है। उक्त बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कहीं। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन करने वाले लोग घातक बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। तंबाकू निषेध दिवस का उद्देश्य इससे होने वाले घातक बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वहीं लोगों को इसका सेवन नहीं किए जाने के लिए प्रेरित करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी तनु कुमारी ने न्यायिक पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- लखीसराय: न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया तंबाकू त्याग का संकल्प उन्होंने कहा कि तं...