संतकबीरनगर, मई 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह व महिला सदस्य संतोष ने मुंह के कैंसर के इलाज का खर्च बीमा कंपनी द्वारा न देने के मामले को गंभीरता से लिया है। इलाज में खर्च रुपए 14 लाख 86 हजार 72 में से बीमा धन रुपए 10 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश बीमा कंपनी को दिया है। इसके साथ ही क्षतिपूर्ति के रुप में रुपए दो लाख 10 हजार अतिरिक्त अदा करना होगा।

मामले का विवरण सूर्य विहार कालोनी गोरखपुर के निवासी अनिल सिंह ने न्यायालय में वाद दाखिल कर कहा कि वह वर्तमान में खलीलाबाद में रहते हैं। उन्होंने आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी से रुपए 10 लाख का वर्ष 2022 में स्वास्थ्य बीमा लिया था। उन्होंने अपना व अपने परिवार का बीमा कराते समय उनके खान पान के आदतों व अपने द्वारा...