सराईकेला, जून 2 -- सरायकेला। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान डीसी नीतीश कुमार सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते डीसी सिंह ने कहा कि तंबाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित कई अन्य असाध्य रोगों का प्रमुख कारण भी बनता है। उन्होंने आम जनता से तंबाकू एवं इसके अन्य उत्पादों से दूरी बनाने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवा...