फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कायमगंज, संवाददाता ब्लॉक परिसर में जिला गंगा समिति की ओर से तंबाकू और खैनी से संबंधित प्रदूषण को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें व्यापारियों ने अपने विचार साझा किए । कार्यशाला में प्रदूषण विभाग के विशेषज्ञ गुंजा जैन, नमािम गंगे की प िरयोजना अ िधकारी निहारिका पटेल ने कहा कि सभी तंबाकू व्यापारियों के लिए प्रदूषण विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। व्यापारियों ने पंजीकरण के नियमों के बारे में जानकारी मांगी, जिस पर अधिकारियों ने नियम स्पष्ट किए। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को समझते हुए व्यवहारिक एवं समन्वित ढंग से सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कार्यशाला में यह भी स्पष्ट किया कि व्यापारियों के सहयोग से प्रदूषण नियंत्रण में प्रभावी सुधार किया जा सकेगा और भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित होग...