चाईबासा, जून 1 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा स्थित सदर अस्पताल परिसर से रविवार को उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस, मलेरिया से बचाव और मिशन उदय के तहत जन जागरूकता अभियान के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि जून माह को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जाएगा। मौके पर उपायुक्त द्वारा सभी को मलेरिया के रोकथाम और तंबाकू मुक्त समाज के लिए शपथ ग्रहण कराया गया और हस्ताक्षर अभियान में भाग भी लिया गया। इस दौरान जिले भर में मलेरिया से बचाव, रोकथाम एवं जन-जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ मानसून की शुरुआत के साथ मलेरिया के प्रसार की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ...