तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प
रांची, अक्टूबर 1 -- रांची। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में तंबाकू विरोधी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने तंबाकू से दूर रहने और आम लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने बताया कि देश में प्रतिवर्ष तंबाकू से 13 लाख से अधिक मौतें होती हैं, जबकि झारखंड की 38.9% आबादी इसका सेवन करती है। मौके पर जिला नोडल पदाधिकारी डॉ सीमा गुप्ता, डीआरसीएचओ डॉ असीम माझी, डॉ तवा रिजीवी, डॉ राजीव भूषण, सुशांत कुमार और स्वास्थ्यकर्मी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.