चित्रकूट, जुलाई 2 -- चित्रकूट। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कानूनों के प्रभावी अनुपालन व तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय स्थित राघव सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि तंबाकू नियंत्रण केवल स्वास्थ्य विभाग का विषय नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग और सभी सरकारी विभागों की साझा जिम्मेदारी है। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, पुलिस विभाग व वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्टेकहोल्डर एवं लॉ-एनफोर्सर्स संवेदीकरण कार्यशाला का शुभारंभ एसपी अरुण कुमार सिंह ने किया। एसपी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध, शिक्षण संस्थानों के पास 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक एवं प्रचार-प्रसार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई होना जरूरी है। कहा क...