दुमका, अक्टूबर 10 -- दुमका। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान एवं असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी दुमका डॉ. कमलेश्वर प्रसाद के द्वारा तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम को सामुहिक रूप से तम्बाकू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकार रवाना किया गया। रैली शहर के मुख्य चौक चौराहा से गुजरते हुए आम जनता को तम्बाकू के दुष्परिणम पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त एवं सिविल सर्जन ने तम्बाकू के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तम्बाकू एक मीठा ज़हर है। तंबाकू हमारे शरीर को बर्बाद कर देता है। सरकार के द्वारा तंबाकू से बचाव हेतु परामर्श और औषधि की सुविधा दी जाती है। ज्यादा आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी समाज के लोग इस से लड़ने के लिए एक जुट हों। तभी इस के दुष...