कोडरमा, नवम्बर 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, कोडरमा के तत्वावधान में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, डोमचांच एवं आदर्श उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डोमचांच में शनिवार को जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के साथ-साथ क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला परामर्शी दीपेश कुमार ने कहा कि तंबाकू सेवन न केवल स्वास्थ्य, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी व्यक्ति व परिवार के लिए ...