मोतिहारी, मई 31 -- रक्सौल। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को 47वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशि कान्त ने कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया। कहा कि तंबाकू आज समाज के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है, जो न केवल मुंह और दांतों को बल्कि शरीर के लगभग सभी महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करता है। डॉ. निशि कान्त ने बताया कि पान मसाला, गुटखा, खैनी, बीड़ी और सिगरेट जैसे तंबाकू उत्पादों में निकोटिन, टार, नाइट्रोसामाइन, कार्बन मोनोऑक्साइड तथा अन्य विषैले रसायन पाए जाते हैं। इनके लगातार सेवन से मुंह, गले और फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक तथा श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- नशीले पदार्थों के सेवन से द...