लोहरदगा, सितम्बर 3 -- कुड़ू, प्रतिनिधि।लोहरदगा डीसी संदीप कुमार मीणा और सिविल सर्जन डा राजू कच्छप के निर्देश पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-कोटपा-2003 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को कुड़ू में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी का विवरण राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कोषांग, खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रखंड प्रशासन की संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास, बस स्टैंड, नवाटोली, टाटी और एनएच से सटे इलाकों में दुकानों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 25 दुकानों की जांच की गई। कोटपा कानून का उल्लंघन पाए जाने पर 13 दुकानदारों से कुल 4700 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और आम लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया।

टीम क...